फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में डेल्टा प्लस स्वरूप का पहला केस मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोविड की दूसरी लहर के धीमे पड़ने के बीच बुधवार को जम्मू में डेल्टा प्लस स्वरूप का पहला मामला मिलने से हड़कंप है। इस स्वरूप को कोविड की गंभीर श्रेणी में रखा गया है और भारत में अब तक 40 ही ऐसे मामले मिले हैं। विशेषज्ञों के अनुसार थोड़ी सी लापरवाही से कोविड का यह नया स्वरूप सामुदायिक स्तर पर घातक हो सकता है।
विज्ञापन

जीएमसी की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन ने बताया कि तालाब तिल्लो निवासी 30 वर्षीय व्यक्ति में डेल्टा प्लस स्वरूप की पुष्टि हुई है। वह नारायणा अस्पताल ककरियाल में गत 15 मई को संक्रमित पाया गया था और उसका सैंपल जिनोमिक जांच के लिए एनसीडीसी नई दिल्ली में भेजा गया था। जांच में इस स्वरूप के मिलने का पता चला है। संक्रमित व्यक्ति को कोविड वैक्सीन भी दी गई थी। भारत उन दस देशों में शामिल है, जहां डेल्टा प्लस स्वरूप मिला है। देश में अब तक ऐसे 40 मामले मिले हैं। जिन राज्यों में अब तक डेल्टा प्लस स्वरूप के मामले दर्ज किए गए हैं, उनमें महाराष्ट्र, केरल, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु शामिल हैं। पीड़ित में संक्रमण के दौरान कोविड के अधिक लक्षण नहीं थे।
-कोविड प्रोटोकाल का पालन करें लोग
जीएमसी प्रशासन की ओर से बुधवार देर शाम तक डेल्टा प्लस स्वरूप के पीड़ित को ट्रेस करने के प्रयास किए जा रहे थे। देश के विभिन्न हिस्सों में इस स्वरूप का प्रसार होने से संक्रमण का दोबारा प्रसार हो रहा है। ऐसे में नए स्वरूप की दस्तक ने दोबारा सतर्कता बढ़ा दी है। ऐसी परिस्थितियों में आम लोगों की भागीदारी और जिम्मेदारी बढ़ गई है, जिसमें वे सख्ती से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करके नए स्वरूप से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें