फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कोरोना: पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया आरएसएस, इस तरह की मदद

Sat, 15 May 2021 10:03 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

106 कंस्ट्रेटर आइसोलेशन सेंटरों में किए स्थापित, जम्मू शहर में 50 लोगों को ऑक्सीजन सिलिंडर दिए।
 
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का समूचा कैडर प्रांत में सक्रिय हो गया है। संघ और सेवा भारती के कार्यक्रर्ता कोविड-19 से प्रभावित लोगों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडरों से लेकर भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों में ऑक्सीजन की मांग को देखते हुए 106 कंस्ट्रेटर विभिन्न स्थानों पर स्थापित करने के साथ सेवा भारती ने कश्मीर में श्रीनगर के बटमालु और जम्मू संभाग के राजौरी, भद्रवाह में तीन आइसोलेशन सेंटर तैयार किए हैं।

विज्ञापन


जगती स्थित विस्थापित कश्मीरी पंडितों की कॉलोनी में भी संघ के स्वयंसेवी काढ़ा वितरित करने व सैनिटाइजेशन अभिायान में जुटे हैं। संघ के पदाधिकारियों के मुताबिक जम्मू शहर में ही सेवा भारती संगठन अब 50 के करीब ऑक्सीजन के सिलिंडर जरूरतमंदों को उपलब्ध करवा चुका है।

सेवा भारती ने शहर में लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए तैयारी आयुर्वेदिक काढ़े के वितरण की प्रक्रिया भी कटड़ा और जम्मू रेलवे स्टेशन के अलावा अन्य स्थानों पर शुरू की है। जम्मू जिले में भी आइसोलेशन सेंटर बनाए हैं। राजोरी के साथ सुंदरबनी में घर-घर जाकर लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया जा रहा है और राहत सामग्री दी जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- #LadengeCoronaSe : जम्मू-कश्मीर में कोरोना पीड़ितों को सांसें देगा जर्मनी का ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन


संघ के स्वयंसेवक जिला कठुआ मुख्यालय में लगातार सक्रिय हैं। शुक्रवार को भी कठुआ में स्वयंसेवकों ने कोरोना योद्धाओं और अन्य लोगों को आयुर्वेदिक काढ़ा वितरित किया। कठुआ जिला संघ कार्यालय में जरूरतमंद मरीजों को ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध करवाएं जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें