फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कोरोना: निजी स्कूल संचालकों के लिए चालकों को वेतन देना हुआ मुश्किल

Thu, 20 May 2021 11:57 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

फी फिक्सेशन कमेटी और स्कूल शिक्षा निदेशालय के समक्ष रखी ट्रांसपोर्ट शुल्क की मांग।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के बीच निजी स्कूल संचालकों की परेशानी बढ़ती जा रही है। संचालकों का कहना है कि स्कूल बंद होने से सिर्फ ट्यूशन फीस लेने की अनुमित है। ऐसे में स्टाफ को वेतन देना चुनौती बना हुआ है। उनकी मांग है कि सरकार उन्हें 50 प्रतिशत ट्रांसपोर्ट शुल्क लेने की अनुमति दे, ताकि वे स्कूल बसों की किश्तें और चालक-सहचालकों को वेतन दे सकें।

विज्ञापन


निजी स्कूल संचालकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने फी फिक्सेशन कमेटी को अपनी रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें वर्तमान स्थिति को उजागर किया गया है। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल गुप्ता ने कहा कि सरकार की नीतियां निजी स्कूलों को बंद करने की हैं। कोरोना के बीच स्कूल बंद होने से स्कूल बसें भी लंबे समय से बंद हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: ग्रामीण इलाकों में बढ़ी पुलिस गश्त, ग्रुप में बैठे लोगों को डंडा दिखा खदेड़ा
विज्ञापन


ऐसे में इनकी बैंक किश्तें और इंश्योरेंस फीस जाम नहीं हो पा रही। हमने फी फिक्सेशन कमेटी और स्कूल शिक्षा निदेशालय के समक्ष मांग रखी थी कि अभिभावकों से 50 प्रतिशत ट्रांसपोर्ट फीस लेने की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि फी फिक्सेशन कमेटी ने उनसे बसों का विवरण मांगा था, लेकिन उसके बाद कोई पहल नहीं की गई है।
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा निदेशक रवि शंकर शर्मा ने कहा कि स्कूलों के प्रतिनिधिमंडल ट्रांसपोर्ट शुल्क लेने की मांग कर रहे हैं। निजी स्कूलों की मांग पर ध्यान दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें