फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कोरोना: हरी सब्जियों के सेवन से भागेगा कोरोना, इन बातों का भी रखें ध्यान

Mon, 17 May 2021 12:39 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

संतुलित आहार, विहार और विचार से हम खुद को व अपने करीबियों को इस मुश्किल वक्त से निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन की तरफ से कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है। ऐसे में कोरोना संक्रमण से बचाव के साथ-साथ व्यापार व नौकरी में हो रहे नुकसान से कब उबरेंगे। यह सोच भी लोगों को तनाव ग्रसित कर रही है। संतुलित आहार, विहार और विचार से हम खुद को व अपने करीबियों को इस मुश्किल वक्त से निकाल सकते हैं।

विज्ञापन


आयुर्वेदिक डॉ. सुशील शर्मा के अनुसार सरकार व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जो स्वास्थ्य निर्देशावली जारी की गई हैं। उसका अगर हम कड़ाई से पालन करें तो कोरोना संक्रमण से बचाव हो सकता है। इसके बावजूद अगर किसी को संक्रमण हो भी जाए तो वह संतुलित आचार, विचार से उससे पार पा सकता हैं। पेट, छाती और फेफड़ों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हमें खाने पीने से लेकर व्यायाम, योग व सोने व जागने तक में संयम व संतुलित दिनचर्या का पालन करना है।

यह भी पढ़ें- आतंकवाद पर प्रहार: श्रीनगर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी, दो आतंकी ढेर
विज्ञापन


डॉ. सुशील ने कहा कि कोरोना काल में तेल व घी से बने हुए पदार्थों का सेवन कम करना चाहिए। ऐसे खाद्य पदार्थ पचने में काफी समय लगाते हैं। सब्जियों में तोरी, लौकी, गाजर, टिंडे जैसी सब्जियां लेनी चाहिए। इन सब्जियों का सूप बनाकर भी ले सकते हैं। योग व व्यायाम को दिनचर्या में नियमित रूप से अपनाना चाहिए। इससे आप स्वस्थ रहेंगे।
विज्ञापन


दिमाग से बुरे विचारों को निकाल देना चाहिए। मैं स्वस्थ हूं और दूसरों को भी स्वस्थ रखने में अपने सामर्थ्य का प्रयोग करूंगा। इस भावना को अपने मस्तिष्क में बनाए रखना है। इससे कोई भी तनाव आपके आसपास भी नहीं आएगा।

क्या करें
संतुलित आहार के साथ आठ घंटे की नींद लें
मोबाइल, टीवी आदि पर ज्यादा समय न बिताएं
अच्छी पुस्तकें पढ़ें
नाकारात्मक बातें कम से कम करें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें