कोरोना काल में प्रदेश के लोगों के लिए 108 एंबुलेंस सुविधा वरदान साबित हुई है। पिछले वर्ष मार्च से इस वर्ष अप्रैल तक 8345 कोविड संक्रमित लोगों को निशुल्क परिवहन सेवा मुहैया करवाई गई है। इसमें सबसे ज्यादा जम्मू संभाग से 60 प्रतिशत, कश्मीर संभाग से 38 और लद्दाख के 2 प्रतिशत लोगों ने इस सुविधा का लाभ उठाया है।
प्रदेश में 108 एंबुलेंस सेवा की सुविधा बीवीजी इंडिया लिमटेड मुहैया करवाती है। इसके हेल्पलाइन नंबर पर जम्मू जिले में सबसे ज्यादा 23 प्रतिशत, जबकि राजोरी से 18 और श्रीनगर जिले से 13 प्रतिशत मामले पहुंचे थे। कोविड के बीच 279 गर्भवती महिलाओं को एंबुलेंस की सुविधा मुहैया करवाई है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अवाम की आवाज में उपराज्यपाल ने की कोरोना को मात देने की बात, लोगों से की यह खास अपील
इसमें सबसे ज्यादा उधमपुर जिले से 55, जबकि डोडा और किश्तवाड़ में संयुक्त रूप से 33 मामले में सुविधा दी है। वहीं अगर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख यूटी की बात करें तो कोविड सहित अन्य मामलों में कुल 59,694 लोगों को 108 एंबुलेंस की सुविधा मुहैया करवाई गई है।
बीवीजी के मुख्य विक्रांत गुसैन ने कहा कि कोविड काल में 108 एंबुलेस का स्टाफ दिन रात काम कर लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए काम कर रहा है। प्रदेश के लोगों को ये सुविधा निशुल्क दी जाती है।