अरनिया। श्रीनगर में तैनात एक एसएसबी के जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से क्षेत्र में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ कर पांच तक पहुंच गया है। वहीं दहशत का माहौल भी बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव करियाल खुर्द निवासी यह जवान श्रीनगर से 31 जुलाई को हवाई मार्ग से छुट्टी लेकर घर पहुंचा। इससे पहले जम्मू एयरपोर्ट पर कोरोना टेस्ट लिया गया। उसकी बुधवार देर शाम रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सूचना मिलते ही अरनिया पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित के गांव करियाल खुर्द पहुंची यहां अस्पताल में बिस्तर की कमी के चलते उसे घर में ही क्वारंटीन कर दिया गया, जबकि अरनिया पुलिस ने घर सहित उक्त गली को कंटीले तार लगाकर सील करके पहरा बिठा दिया है।