प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1606 नए मामले आए हैं। जम्मू संभाग से 887 व कश्मीर संभाग से 719 नए मामले शाम पांच बजे तक रिपोर्ट हुए। वहीं प्रदेश में चार मरीजों की मौत भी हुई है। इसमें दो मरीजों की मौत जम्मू संभाग व दो की मौत कश्मीर संभाग में हुई है।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 73948 कोविड टेस्ट किए गए। इनमें 1606 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। जिला स्तर पर बात करें तो जम्मू जिले में 307, उधमपुर में 46, राजोरी में 24, डोडा में 259, कठुआ में 24, सांबा में 94, किश्तवाड़ में 26, पुंछ में 19, रामबन में 79, रियासी में नौ मामले आए हैं।
श्रीनगर जिले में 212, बारामुला में 113, बडगाम में 75, पुलवामा में 47, कुपवाड़ा में 63, अनंतनाग में 86, बांदीपोरा में 45, गांदरबल में 35, कुलगाम में 33 व शोपिया में दस नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 5019 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
ऐसे में एक्टिव मामले कम होकर 20663 रह गए हैं। जम्मू संभाग में एक्टिव मामलों की संख्या 6570 और कश्मीर संभाग में 14093 एक्टिव मामले रह गए हैं। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 4706 हो गई हैं।