फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत नरायाणा सूक्ष्म नियंत्रण क्षेत्र घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ की पंचायत अपर नरायाणा की वार्ड-तीन मोहल्ला बल्लीवाला को प्रशासन की तरफ से 15 मई को सूक्ष्म नियंत्रण क्षेत्र घोषित किया गया था। क्योंकि प्रशासन तथा सीएचसी की तरफ से वार्ड में लगाए गए कोरोना जांच शिविर के दौरान वार्ड के लोग संक्रमित पाए गए थे। इसके चलते खौड़ प्रशासन की तरफ से वार्ड को सूक्ष्म नियंत्रण क्षेत्र घोषित कर दिया गया। घरों में बंद लोगों को किसी भी तरह की कोई भी सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई जा रही हैं और लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सरपंच बचन लाल ने बताया कि प्रशासन की तरफ से 15 मई को पंचायत के वार्ड-तीन को सूक्ष्म नियंत्रण क्षेत्र घोषित तो कर दिया, लेकिन उनको किसी तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई। लोग लगभग 10 दिन से अपने घरों में बंद है उनको राशन, सब्जी, दूध तथा दवाइयां आदि कुछ भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। लोगों को दो समय की रोटी के भी लाले पड़ने लगे हैं। सरपंच ने बताया कि प्रशासन को चाहिए कि घरों में बंद लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
तहसीलदार सुदेश कुमार शर्मा ने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है। आइसोलेट किए लोगों के घरों में दवाई की किट, राशन आदि उपलब्ध कराया गया था। इस बीच लोगों के स्वास्थ्य की जांच के लिए डॉक्टर को भी भेजा गया। लोगों का कहना है कि एक दिन दवा भेजी थी। वह खत्म हो गई है। बात रही आटे की सिर्फ आटे से तो भोजन बनेगा नहीं। भोजन बनाने के लिए नमक, दाल, मसाला, मिर्च, सब कुछ चाहिये और मोहल्ले की सभी दुकानें भी बंद हैं, हम कहां से राशन लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें