अखनूर। गांव नायेरडी में संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस जवान की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मैरा मेंदरिया के गांव नायेरडी में घर पर पुलिस जवान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसकी पहचान देवेंद्र कुमार के रूप में हुई। मृतक गरोटा में स्थित पुलिस कंपनी में तैनात था। वह इन दिनों छुट्टी पर था। घरवालों ने पुलिस को सूचित करने पर शव को कब्जा में लेकर उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंप दिया। थाना प्रभारी हिलाल अजहर ने बताया कि पुलिस जवान के शव का पोस्टमार्टम कराकर कर परिवार सदस्यों को सौंप दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद