फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना काम के बाहर निकले वालों पर सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। जहां पूरा देश कोरोना महामारी के चलते परेशान है। वहीं कुछ लोग इसे हल्के में लेकर आगे पीछे बाहर टहल रहे हैं। मास्क का उपयोग भी नहीं कर रहे हैं। जिन सबसे सख्ती से निपटने के लिए खौड़ प्रशासन की तरफ से क्षेत्र के सभी मुख्य स्थानों पर कंटीले तार बिछा दी है और पुलिस की तैनाती कर दी गई।
विज्ञापन

पुलिस बिना किसी कारण के घरों से बाहर निकलन वाले लोगों के साथ सख्ती से निपटेगी। चक मलाल मुख्य चौक पर मंगलवार को पुलिस की तरफ से कंटीले तार बिछा कर अस्थायी नाका बनाया है। जहां से गुजरने वाले हर वाहन को रोक गया और पूछताछ करने पर ही छोड़ा गया और जो लोग बेवजह घरों से निकल थे उनको वापस कर दिया गया। इस विषय में थाना प्रभारी बलविंदर सिंह भाऊ ने कहा कि कोई भी बिना किसी जरूरी काम के घरों से बाहर नहीं निकले और अगर कोई पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसलिए सभी अपनी तथा देश की भलाई के लिए घरों में रहें। सभी दुकानदार मास्क पहने और जो बिना मास्क पहने खरीदारी करने आता है उसको समान न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें