फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे में कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने छह दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की है। साथ ही कई दुकानदारों को नियम तोड़ने पर चेतावनी भी दी। पुलिस ने चार दुकानदारों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह जरूरी समान के लिए खुली दुकानों के अलावा अन्य दुकानें खुली थीं जिसकी मंजूरी नहीं थी। इस पर पुलिस ने बस अड्डा, सुंगल मोड़, मेन बाजार और लिंक रोड पर आदेशों का उल्लंघन करने वाले चार दुकानदारों को हिरासत में लिया। इसके अलावा राजा बाजार, मेन बाजार सहित अन्य बाजारों में दुकानदारों के चालान काटे और चेतावनी भी दी। इस घटना पर लोगों का कहना है कि कोरोना महामारी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। लोगों को इसके लिए खुद जागरूक होना होगा। तब ही इस पर काबू पाया जा सकता है। बाजारों में अगर प्रशासन की हिदायतों का पालन अगर कोई इंसान नहीं करता है तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।
बिश्नाह में फिर और मिले 48 पॉजिटिव
बिश्नाह। एक तरफ जहां कोरोना पूरे देश में फैल रहा है वहीं बिश्नाह में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को कोरोना मरीजों की संख्या में थोड़ी कमी देखने को मिली थी। शनिवार को एक बार फिर एक दिन में सबसे ज्यादा पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। शनिवार को उपजिला अस्पताल में हुए कुल 299 टेस्टों में पॉजिटिव लोगों की संख्या 48 रही। इसके साथ ही उपजिला अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाए जाने के कारण 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को इंजेक्शन लगाए जाने का केंद्र डिग्री कॉलेज बिश्नाह कर दिया गया है। शनिवार को डिग्री कॉलेज में लगाए गए इंजेक्शन को मिलाकर कुल 600 लोगों को कोरोना वैक्सीन के टीके लगाए गए। संवाद
विज्ञापन

पंचायत नोनाथ में चला सैनिटाइजेशन अभियान
घगवाल। तहसील घगवाल में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए ब्लॉक विकास विभाग ने अपनी कमर कस ली है। इसलिए, कृषि विभाग के अधिकारियों ने पंचायत नोनाथ में आए कोरोना के मामलों को देखते हुए सैनिटाजेशन अभियान चलाकर दवाइयों का छिड़काव किया। इस मौके पर कृषि विभाग के एईओ आरएस जामवाल ने सरपंच अर्पण पंगोत्रा की मौजूदगी में अपनी टीम के साथ घरों के आगे दवाइयों का छिड़काव करवाया ताकि कोरोना महामारी को रोका जा सके। वहीं, सरपंच अर्पण पंगोत्रा ने घर घर जाकर लोगों को कोरोना के बचाव हेतु कुछ टिप्स भी दिए। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह अकारण बाहर न निकलें।
कोरोना से गई महिला की जान
विजयपुर। थाना अंतर्गत थलोडी की रहने वाली 48 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार शमी देवी (48) पत्नी यशपाल निवासी थलोडी को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उसके बाद शमी देवी को सांबा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन, शनिवार को अस्पताल में उसकी मौत हो गई। डाक्टरों की टीम ने कोरोना नियमों के मुताबिक महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कर रहे लोग
विजयपुर। कोरोना कर्फ्यू के चलते तीसरे दिन भी दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं और गली-मोहल्ले, बाजार सुनसान नजर आए। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में कंटीली तारें लगाई गई हैं। सभी गलियों, सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ था। सिर्फ मेडिकल स्टोर सहित कुछ इमरजेंसी सेवाएं ही उपलब्ध थीं। कोरोना काल के नियमों का लोग सख्ती से पालन कर रहे हैं क्योंकि कोरोना महामारी से इस समय हर वर्ग परेशान है। यह बीमारी चरम सीमा पर है और चारों तरफ कोरोना का खौफ है।
अखनूर में कोरोना के 66 नए मामले
अखनूर। कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल में कोविड-19 टेस्टिंग में 386 में से 55 लोग संक्रमित पाए गए हैं। चौकी चौरा में भी 217 टेस्टिंग में 11 लोग संक्रमित निकले। टेस्टिंग प्रतिशत के हिसाब से दो दिन से संक्रमित लोगों की कमी आई है। सभी को घरों में ही क्वारंटीन किया गया है। कस्बे के वार्ड-आठ और नौ को रेड जोन घोषित किया गया है। शुक्रवार को भी अखनूर में 65 लोग संक्रमित पाए गए थे। इसके अलावा दो पुलिसकर्मी भी संक्रमित मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें