सांबा। कोरोना वायरस के बढ़ रहे प्रभाव को देखते हुए प्रशासन की ओर से कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। इस पर केंद्र सरकार की ओर से लोगों को दो माह का राशन दिए जाने के आदेश को देखते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग ने जिले के सभी राशन डीलरों को निर्देश दिए हैं कि वह पीएमकेएवाई योजना के तहत एएवाई और पीएचएच राशन कार्ड धारकों को मई व जून माह का चार किलोग्राम गेहूं व एक किलो चावल प्रति माह के हिसाब से मुहैया कराएं। दूसरे प्रदेश के लोग वन नेशन वन राशन के तहत राशन ले सकते हैं। विभाग ने अपनी ईमेल भी जारी की है। यदि किसी को कोई समस्या आती है तो वह विभाग को सूचित करे। ऐसे राशन डीलर पर विभाग की तरफ से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद