फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: बांदीपोरा में सेना ने दो आतंकियों को घेरा, सुरक्षाबलों पर लोगों ने किया पथराव

Fri, 12 May 2017 11:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
विज्ञापन
सर्च ऑपरेशन - फोटो : File Photo
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा इलाके में सेना ने शुक्रवार को सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सुरक्षाबलों पर जमकर पत्थर बरसाए। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को बांदीपोरा के हाजिन इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने के सूचना मिली थी। इस पर सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन


इलाके में दो आतंकियों के छिपे होने की खबर है। वहीं सर्च ऑपरेशन की खबर मिलते ही स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और सुरक्षाबलों पर पत्थराव शुरू कर दिया। सुरक्षाबलों को उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए आंसु गैस के गोले दागने पड़े। वहीं आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार नहीं हो सके इसके लिए घेराबंदी को कड़ा कर दिया गया है।

भीड़ के बीच देखे गए आतंकी
बांदीपोरा के हाजिन इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भीड़ के बीच दो आतंकियों को देख गया। सूत्रों के मुताबिक हथियारों से लैस दोनों आतंकियों ने भीड़ को संबोधित किया। इससे पहले सुरक्षाबल के जवानों मौके पर पहुंचते, उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव का फायदा उठाकर दोनों आतंकी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें