फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों में स्टाफ की किल्लत को दूर करने के लिए अनुबंध पर नियुक्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मियों का लोड कम करने के लिए अस्थायी नियुक्तियां की जा रही हैं। डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए सरकार अधिसूचना जारी कर चुकी है। वहीं स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजों में अपने स्तर पर प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

जीएमसी जम्मू में माइक्रोबायोलॉजिस्ट व लैब तकनीशियनों की कमी को दूर करने के लिए तीन महीने के लिए अनुबंध के आधार पर नियुक्तियां की गई हैं। माइक्रोबायोलॉजिस्ट के छह पदों पर नियुक्ति तीन महीने के अनुबंध के लिए की गई है। इन नियुक्तियों की समयावधि को छह महीने और बढ़ाने का प्रावधान भी रखा गया है। अनुबंध के आधार पर माइक्रोबायोलॉजिस्ट को 50 हजार रुपये महीना वेतन मिलेगा। वहीं लैब तकनीशियनों के नौ पदों पर नियुक्ति की गई है। लैब तकनीशियनों को 30000 रुपये महीना वेतन दिया जाएगा। 10 पदों पर डाटा एंट्री ऑपरेटरों की भी नियुक्ति हुई है। इन्हें 10500 रुपये मासिक दिए जाएंगे। डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार ने जीएमसी से रिटायर हुए वरिष्ठ डॉक्टरों को एक साल के लिए अपनी सेवाएं देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें