फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन: डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। आयुक्त अनुराधा गुप्ता ने प्रशासन की तरफ से कोरोना रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रबंधों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ई-पास बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए सरकारी वेबसाइट पर जाकर संपर्क किया जा सकता है। इसका उपयोग कोरोना कर्फ्यू के दौरान दी जाने वाली ढील के दौरान आवाजाही करने में की जा सकती है।
विज्ञापन

आयुक्त ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अस्पतालों को तैयार रखा गया है। इसमें एक्सीडेंटल अस्पताल घगवाल, ईएसआईसी बाडी ब्रह्मणा और सीएचसी रामगढ़ शामिल है। जिला अस्पताल को जिला डेडिकेटड कोविड अस्पताल बनाया गया है। चौबीस घंटे ऑक्सीजन की सुविधा दी जा रही है। जिला अस्पताल की आपातकालीन सेवा निजी अस्पताल क्रिस्टो ज्योति दियानी में शिफ्ट कर दी गई है। जिला कंट्रोल रूम के नंबर जारी कर दिए गए हैं। वाट्सएप नंबर 7006219966 भी दिया गया है। टेलीमेडिशिन के लिए मोबाइल 6006500528 पर काल सकते हैं। डीसी ने बताया कि कोविड अस्पताल से दस मरीजों को वीरवार को छुट्टी दी गई है। घर-घर जाकर मरीजों की पहचान करने के अभियान के तहत 95 प्रतिशत कार्य कर लिया गया है। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग को 92 प्रतिशत वैक्सीन दी जा चुकी है। डीसी ने आम लोगों से अपील की है कि वह जरूरी काम के घर से बाहर ना निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें