सिलिंडर आपूर्ति में भेदभाव का लगाया आरोप
ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर भेदभाव के आरोप लगने लगे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि शहरों के मुकाबले उन्हें सिलिंडर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। ग्रामीण कुलवीर सिंह, नरेश चौधरी और प्रदीप ठाकुर ने बताया कि शहरी गैस एजेंसियों में 25 दिनों के भीतर सिलिंडर दिया जा रहा है। ग्रामीण वितरक एजेंसियों से जुड़े उपभोक्ताओं को 45 दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गैस की कमी के नाम पर पहले शहरों में सप्लाई भेजी जाती है और गांवों को बाद में प्राथमिकता दी जाती है। इस कारण कई परिवारों को खाना पकाने के लिए अन्य विकल्पों का सहारा लेना पड़ रहा है।