फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्ली गांव में सरपंच द्वारा नाले के निर्माण कार्य का शुभारंभ करवाया

विज्ञापन
विशनह पल्ली गांव में सरपंच नाले के निर्माण कार्य का शुभारंभ करवाते हुए श्च - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
बिश्नाह। पल्ली गांव में बुधवार को नाले के काम का शुभारंभ हुआ। इसका शुभारंभ सरपंच रणधीर शर्मा उर्फ राजू ने किया। सरपंच ने बताया कि नाले के निर्माण पर पांच लाख के करीब खर्चा आएगा। सरपंच के साथ पंच अनिल कुमार, राशपाल, विजय कुमार, अमरनाथ आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

पार्षद ने ड्रेन, स्लैब का काम शुरू कराया
अखनूर। कस्बे के वार्ड-6 के पार्षद राकेश मल्होत्रा ने स्थानीय लोगों की मांग पर नालों के रूप में विकास कार्यों की शुरुआत की। राजा बाजार में टोकिया क्लॉथ हाउस से राधा कृष्ण मंदिर तक सेंट्रल ड्रेन के साथ स्लैब व झंझरी का काम शुरू हो गया है। कार्य की अनुमानित लागत 40 लाख है। विभिन्न वार्डों में कुल कार्य की लागत 1.47 करोड़ है। इनमें से कुछ पूर्ण हैं और कुछ प्रगति पर हैं। पार्षद ने बताया कि मुख्य नाली निर्माण पर लोगों की समस्या समाधान होगा। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष एमसी दीपेश सिंह, पार्षद दीपक मन्नी, शिल्पा महाजन, नवरतन, अशोक गुप्ता, अधिवक्ता पंकज गुप्ता, अनिल शर्मा, रमेश टोकिया, साहिल गुप्ता, विक्की लंगर आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें