दड़प पुल का निर्माण न होने पर जानकारी देते नायव सरपंच प्रविण कुमार व अन्या
- फोटो : RSPURA
मीरां साहिब। बबलियाना-दड़प पुल के निर्माण की ग्रामीणों ने सरकार के मांग की है। उनका कहना है कि इस पुल टूट होने से उन्हें अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को इस दिशा में तेजी लानी चाहिए।
ग्रामीणों ने रविवार को प्रेसवार्ता में ब्लॉक सतवारी की दड़प पंचायत के नायब सरपंच प्रवीण कुमार ने कहा कि कुछ माह पहले बाढ़ के कारण बहे दड़प -बबलियाना पुल अभी तक ऐसा ही छोड़ दिया गया है। अगर जल्द सरकार ने इस समस्या को दूर करने हेतु कोई प्रयास नहीं किया तो वह आने वाले दिनों में प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुल न होने के कारण आरएस पुरा व बिश्नाह क्षेत्र के गांव के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में वह कई बार प्रदर्शन भी कर चुके हैं। इसके बावजूद सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। नायब सरपंच ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग करते हुए कहा कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए जल्द से जल्द पुल निर्माण का निर्देश जारी करें।