फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी सदस्यों ने बैठक कर लोगों की समस्याएं सुनीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। रामगढ़-बी के डीडीसी सदस्य सरबजीत सिंह ने रविवार को सीमावर्ती गांव बरोटा में बारिश से बह चुके सुरक्षा बांध का दौरा किया। इस दौरान लोगों ने बताया कि करीब चार साल पहले हुई बारिश से यह सुरक्षा बांध बह गया था, लेकिन आज तक वह दोबारा नहीं बन पाया है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि बांध टूटने से सैकड़ों कनाल खेती भूमि बरबाद हो चुकी है। भूमि में रेत पत्थर बन चुके हैं। सरकार की ओर से भी किसानों की कोई सहायता नहीं की गई। सरबजीत ने कहा कि वह इस मुद्दे को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना से बात करेंगे ताकि सुरक्षा बांध को जल्द बनाया जाए। उधर पहाड़ी ब्लाक सुंब के डीडीसी सदस्य बलवान सिंह ने समलाह पंचायत में बैठक कर लोगों को पेश आ रही समस्याएं सुनीं व शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर बीएसएफ के अधिकारी, पंच सुरिंदर चहल, नायब सरपंच परवीन चौधरी, शिव चौधरी, कैप्टन चमन लाल, गुरमीत चौधरी, मोहन लाल, राकेश कुमार, सुरमा सिंह, सरफ़ू लाल, समाटी, नायब सरपंच थोडू राम, बलविंद्र सिंह, अमरनाथ, दवेंद्र कुमार, मुखतियार चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें