फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जियो पोता घाट पर पार्क में नाले से हादसे की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे के चिनाब दरिया के जियो पोता घाट पर स्थित पार्क में एक नाले का मुंह खुला होने से किसी बडे़ हादसे की आशंका जताई जा रही है। लोगों ने म्यूनिसिपल कमेटी की लापरवाही के प्रति रोष जताया है। लोगों ने मांग की है कि नाले की मरम्मत की जाए, जिससे लोगों की परेशानी का समाधान हो सके।
विज्ञापन

जियो घाट पार्क के बीच नाले के एक हिस्से में जाल बिछा नहीं होने पर नाले का एक हिस्सा खुला हुआ है, जबकि पार्क में सुबह से शाम तक बच्चे और बुजुर्ग सैर करते हैं। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। लोगों का कहना है कि नाले के एक हिस्सा पर जाल बिछा नहीं होने से हमेशा परेशानी रहती है। सबसे ज्यादा परेशानी पार्क में खेलने वाले बच्चों को लेकर रहती है। लोगों ने नाले की मरम्मत कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें