सड़क का काम शुरू करवाते सरपंच तथा बीडीसी चेयरमैन
ज्यौड़ियां। ब्लाक भलबाल ब्रह्मणा की पंचयात चक्क-किरपालपुर के चार गांवों के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए सोमवार को 7.32 लाख रुपये से बनने वाली सड़क का काम शुरू कराया गया। इसके निर्माण के लिये लोगों ने बैक टू विलेज कार्यक्रम में मांग की थी। सड़क निर्माण शुरू कराने के मौके पर बीडीसी चेयरपर्सन नेहा राजपूत मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
सरपंच मंगा राम ने बताया कि सड़क निर्माण से पंचायत के चार गांव चक ब्यासापूर, भोरजगीर, दलपत ओर चक किरपालपुर के लोगों को फायदा पहुंचेगा। इस मौके पर पंचायत सचिव परतुम्न शर्मा, जेई विवेक सिंह, नायब सरपंच कुलदीप सिंह, पंच जोग राज, सुषमा देवी, वैष्णो देवी मौजूद रहे। संवाद