फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट का निर्माण शुरू, बनेगा 100 बेड का अस्पताल

Sat, 04 Jan 2020 01:17 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
राज्य कैंसर संस्थान (एससीआई) का निर्माण शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कैंसर देखभाल सेवाओं को मजबूत करने के लिए जम्मू के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल परिसर में प्रतिष्ठित राज्य कैंसर संस्थान (एससीआई) का निर्माण शुरू किया गया है। अनुमानित 120 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट में बेसमेंट के साथ कुल पांच मंजिला भवन का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके लिए 43 करोड़ रुपये की पहली अनुदान राशि जारी की गई है। वहीं श्रीनगर में स्किम्स सौरा के लिए भी एक राज्य कैंसर संस्थान का निर्माण किया जाना है। इसके लिए 47.25 करोड़ की पहली अनुदान राशि जारी की जा चुकी है। यह संस्थान कैंसर मरीजों के लिए वरदान साबित होगा। 

जम्मू में कैंसर इंस्टीट्यूट के लिए वर्ष 2014 में कवायद शुरू हुई थी। सुपर स्पेशलिटी में निर्माणाधीन राज्य कैंसर संस्थान के बेसमेंट को मार्च 2020 तक मुकम्मल बनाने का लक्ष्य रखा गया है। बेसमेंट में आधुनिक मशीनें स्थापित की जाएंगी। नेचुरल सर्फेस लेवल से साढ़े दस फीट नीचे बेसमेंट का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसी तरह ग्राउंड लेवल पर रिसेप्शन, स्टाफ रूम, डॉक्टर केबिन, ब्लड स्टोरेज आदि, पहले फ्लोर पर वार्ड जिम, हाइड्रो थैरेपी, ट्रांसप्लांट चैंबर, फिजियोथैरेपी, वेटिंग क्षेत्र, दूसरे फ्लोर पर वार्ड, नर्सिंग स्टेशन, डिमानस्ट्रेशन और तीसरे फ्लोर पर माडलर और सामान्य ऑपरेशन थियेटर, प्री, पोस्ट ऑपरेटिव केंद्र आदि का निर्माण किया जाएगा। प्रोजेक्ट में 38 करोड़ रुपये से सिविल ढांचे का निर्माण किया जाएगा। इसमें बाकी राशि से आधुनिक उपकरण, मशीनों के अलावा अन्य सामग्री खरीदी जाएगी। 
विज्ञापन

यह सुविधाएं होंगी
इस केंद्र प्रायोजित योजना में रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, आईसीयू, पैलिएटिव केयर सर्विसेज, कैंसर पुनर्वास सेवाएं, कैंसर मनोरोग सेवा, व्यापक कैंसर निदान सेवाओं के अलावा आधुनिक उपकरणों में लिनीयर एक्सलरेटर, पीईटी स्कैन, ब्रैकीथेरेपी, 4डी सीटी सिम्युलेटर, पैथोलॉजी लैब के उन्नयन, कोबाल्ट विकिरण स्रोत, पारंपरिक सिम्युलेटर आदि स्थापित होगा। जम्मू में आधुुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलने से मरीजों को विशेष उपचार विशेष रूप से पीईटी स्कैन के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

हर साल 2500 कैंसर के मामले आ रहे सामने
जम्मू-कश्मीर में हर साल 2000 से 2500 के बीच कैंसर के नए मामले आ रहे हैं। तंबाकू पदार्थों के सेवन से युवाओं में मुंह और गले (थ्रोट) के कैंसर की शिकायत बढ़ी हैं। पुरुषों में मुंह, गले के बाद फेफड़े, फूड पाइप और मैदे का कैंसर सामान्य है, जबकि महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की समस्या बढ़ी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें