फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः एलओसी पर बंकरों का निर्माण शुरू, लोगों में खुशी की लहर

Thu, 25 Jun 2020 12:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के आसपास पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी से प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में एक बार फिर बंकरों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इससे इन क्षेत्रों के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों को इस बात की आस लग गई है कि जल्द ही बंकरों का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद उन्हें अपनी और अपने परिजनों की जान बचाने में आसानी हो जाएगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः अमेरिकी एम-4 राइफल बनी आतंकियों का पसंदीदा हथियार, जानिए इसमें ऐसा क्या है खास?

भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे गांव बगयालदरा, माल्टी, बलनोई आदि क्षेत्रों में पाकिस्तानी सेना की तरफ से लगातार गोलाबारी की जा रही है। ऐसे में केंद्र सरकार की तरफ से नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को पाकिस्तानी गोलाबारी से बचाने के लिए बंकरों के निर्माण का कार्य शुरू करवाया गया था। इस बीच लॉकडाउन के कारण बंकर निर्माण कार्य भी बंद हो गए थे। हाल ही में केंद्र सरकार की तरफ से अनलॉकडाउन के बाद बंकर निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने कहा कि जम्मू कश्मीर में अर्थव्यवस्था का पुनरुद्धार करने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं। कोविड संकट के बीच परिस्थितियों को पटरी पर लाने के लिए सभी उपाय किए जा रहे हैं। उपराज्यपाल बुधवार को जेएंडके बैंक की ओर से शुरू की गई दो अनुकूलित योजनाओं के औपचारिक उद्घाटन पर बोल रहे थे।

मौजूदा परिस्थितियों में व्यापारिक वर्ग को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए जम्मू कश्मीर बैंक ने जेएंडके बैंक व्यवसाय सहायता ऋण योजना 2019-20 और होटल व गेस्ट हाउस के लिए जेएंडके बैंक व्यवसाय सहायता ऋण योजना 2019-20 शुरू की है। 

राजभवन में इन योजनाओं को शुरू करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार सरकार की प्राथमिकता है। इसका फोकस क्षेत्र के समग्र विकास पर है।बैंक की योजनाएं इस क्षेत्र के व्यवसायों के लिए समयबद्ध वित्तीय हस्तक्षेप हैं, विशेष रूप से होटल और गेस्ट-हाउस जो पर्यटन क्षेत्र के निर्वाह और विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें