100 मीटर की परिधि में लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पुलिस कांस्टेबल की भर्ती को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एमए स्टेडियम के 100 मीटर की परिधि में लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है।
डीसी राकेश मिन्हास की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं कि 24 सितंबर से 15 अक्टूबर तक एमए स्टेडियम में कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा सुबह साढ़े छह बजे शुरू होगी। यहां पर आमजन के लिए सुबह पांच बजे से छह बजे तक किसी भी तरह का प्रवेश, आसपास खड़ा होना प्रतिबंधित किया गया है। नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत यह प्रतिबंध लागू रहेगा। 100 मीटर की परिधि में एमए स्टेडियम के बाहर पांच से अधिक लोग खड़े नहीं हो सकेंगे।