फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pulwama: चुनाव के बीच सुरक्षाबलों पर हमले की बड़ी साजिश नाकाम, आतंकी मददगार गिरफ्तार, ग्रेनेड बरामद

Thu, 05 Sep 2024 11:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, पुलवामा

सार

प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सुरक्षाबलों की नाका पार्टी पर ग्रेनेड हमले की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ पुलवामा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के बीच पुलवामा पुलिस ने आतंकी हमले की बड़ी साजिश को नाकाम किया है। आतंकी मददगार को गिरफ्तार कर एक ग्रेनेड बरामद किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार वीरवार को पुलवामा के करीमाबाद में क्रॉसिंग पर नाका लगाकर जांच की जा रही थी। इस दौरान अरसलान अहमद शेख निवासी करीमाबाद के कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सुरक्षाबलों की नाका पार्टी पर ग्रेनेड हमले की फिराक में था।

विज्ञापन

पुलिस की समय पर कार्रवाई से हमला विफल हो गया है। आरोपी के खिलाफ पुलवामा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के अन्य आतंकी गतिविधियों से किसी भी संभावित संबंध को उजागर करने के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें