फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी युवा की आईएस में शामिल होने की योजना नाकाम

Wed, 31 May 2017 01:04 AM IST
एजेंसी/श्रीनगर
विज्ञापन
ISIS - फोटो : File Photo
विज्ञापन
तुर्की में एक कश्मीरी युवक के आतंकी संगठन आईएसआईएस में शामिल होने की योजना नाकाम कर दी गई है। श्रीनगर के रहने वाले 21 साल के युवक अफशान परवेज को तुर्की में वहां के आधिकारिक ने हिरासत में लेकर वापस भारत भेज दिया है। विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि अफशान को 25 मई की अंकारा में पकड़ा था और उसे दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार परवेज को उसके अभिभावक कालेज में पढ़ाई करने के लिए कह रहे थे, लेकिन उनका विरोध करते हुए अफशान ने घर छोड़ दिया।

वह धार्मिक पढ़ाई करना चाहता था। उसने 23 मार्च को तेहरान के लिए हवाई जहाज से टिकट बुक करवाई उड़ान भरने पर खुद को एक सीट बुक कर दिया। इसके बाद वह दिल्ली नौ अप्रैल को लौटा। इस बीच उसने अपने परिवार वालों को एक संदेश भेजा कि उसे कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तुर्की से किया गया गिरफ्तार

कश्मीरी युवक को किया गया गिरफ्तार - फोटो : demo pic
जब परिवार वालों ने कश्मीर में पुलिस और अन्य एजेंसियों को इस बारे में सूचित किया था, तो उन्होंने युवक का पता लगाने के लिए एक जांच शुरू कर दी। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी तफ्तीश करने पर पाया कि वह अंकारा में था। सुरक्षा एजेंसियों ने अपने समकक्ष इरानी अधिकारियों से संपर्क किया, जिन्होंने अपनी जांच में पाया कि वह तुर्की के अंकारा में है।

सुरक्षा एजेंजियों ने फिर अंकारा में अधिकारियों से संपर्क किया। पूरी छानबीन के बाद उसे तुर्की की राजधानी में बस में यात्रा करने के दौरान हिरासत में लिया गया और फिर तुर्की एयरलाइंस की उड़ान से 25 मई को उसे भारत भेजा गया। इससे पहले मार्च में श्रीनगर के ही मोहम्मद तहा को तुर्की में हिरासत में लेकर भारत भेजा गया था। अब उससे वहां पूछताछ हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें