फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने संबंधी पूर्व जानकारी किसी आम नागरिक को नहीं थीः सरकार

Wed, 10 Feb 2021 01:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी(फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने की पूर्व जानकारी किसी पत्रकार या आम नागरिक को थी, बुधवार को इस बात से केंद्र सरकार ने इंकार किया है। बता दें कि पांच अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त कर, उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों (लद्दाख और जम्मू-कश्मीर) में विभाजित कर दिया था। इसकी घोषणा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में की थी।

विज्ञापन


कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य सैयद नासिर हुसैन ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से एक लिखित सवाल में पूछा था कि क्या यह सच है कि पांच अगस्त 2019 को संसद में अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के संबंध में जानकारी दिए जाने से भी पहले इस गोपनीय जानकारी को एक पत्रकार सहित कुछ नागरिकों के साथ साझा किया गया था ? इसके जवाब में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, नहीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः झेलम में कूदी महिला, मारकोस ने चलाया ऑपरेशन, शव मिलने पर परिवार ने कही ऐसी बात कि सब रो पड़े   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें