प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रो. सैफुद्दीन सोज ने शुक्रवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि श्रीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत पैकेज के तौर पर 570 करोड़ की राशि क्षतिग्रस्त मकानों के पुनर्निर्माण के लिए जारी करने के ऐलान से तबाही का दर्द झेल रहे लोगों के जख्म और गहरे हुए हैं।
राज्य की गठबंधन सरकार ने नुकसान का आकलन करने के बाद केंद्र सरकार से राहत पैकेज की सिफारिश की हुई है। इसके लिए केंद्र सरकार को अपनी मंजूरी प्रदान करनी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से रियासत के लोगों के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहायता को भी अनुमति देने की अपील की है।
उनका कहना है कि जहां तक प्रभावित लोगों को सीधे राहत देने का सवाल है, तो यह स्कीम आप का पैसा आपके हाथ यूपीए ने ही शुरू की थी। प्रभावित लोगों को सीधे राहत मिलने से किसी को कोई आपत्ति भी नहीं है।