फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गुढ़ा मोड़ पर स्मार्ट मीटर लगाने का कांग्रेस ने विरोध किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शक्ति नगर गुढ़ा मोड़ पर रैली निकाल भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि जनता पर जबरन फैसले थोपे जा रहे हैं और कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने जम्मू कश्मीर बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेकेपीडीसीएल) की एकतरफा और अनावश्यक कार्रवाई की निंदा की।
कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि जम्मू के लोग पहले से ही ईमानदारी के साथ बिजली बिलों का भुगतान कर रहे हैं, लेकिन अब स्मार्ट मीटर लगाने की नौबत क्यों आ गई। वंचित वर्ग के लोग पूरी कमाई बिलों पर खर्च करेंगे तो गुजारा कैसे होगा। अधिकांश लोग आजीविका कमाने के लिए निजी क्षेत्र में अथक परिश्रम कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने गरीब आदमी की रसोई में आग लगा दी है। मध्यम वर्गीय परिवारों का बजट पटरी से उतर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री योगेश साहनी ने कहा-सरकार लगातार जनविरोधी कदम उठा रही है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद लोगों को हजारों रुपये के बिल मिल रहे हैं। मनमोहन सिंह ने अधिकांश लोग गरीब हैं और भारी बिल वहन नहीं कर सकते। प्रदर्शन में कांता भान, कुलदीप राज वर्मा, प्रणव शगोत्रा, द्वारका चौधरी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें