फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की नीतियां लोकतंत्र के लिए खतरा: कुलदीप शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने जय भारत सत्याग्रह के तहत अखनूर में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। कस्बे के बस अड्डा कांग्रेस कार्यालय में विधान सभा प्रभारी कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में जय भारत सत्याग्रह के अंतर्गत प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की गई और इन्हें देश के लोकतंत्र के लिए खतरा बताया।
कुलदीप शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता रद्द करना और सरकारी बंगला खाली करवाना दर्शाता है कि भाजपा सत्ता जाने के भय से ऐसा कर रही है। इससे देश में लोकतंत्र खतरे में आ गया है। देश में जब भी भाजपा की नीतियों की आलोचना की जाती है तो आलोचक पर सीबीआई व अन्य एजेंसियां तैनात कर दी जाती हैं। खेताबाड़ी की कई मामले हल नहीं हो रहे। मात्र घोषणा की जा रही हैं। महंगाई इस कदर हावी हैं कि गरीब परिवार रोजमर्रा की चीजें नहीं खरीद पा रहे। भाजपा सरकार महंगाई रोकने में नाकाम रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष मोहन लाल भगत ने कहा कि जम्मू के युवा रोजगार के लिए दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं, लेकिन सरकार कोई कारगर कदम नहीं उठा रही है। प्रदेश एससी सचिव बलदेव राज ने कहा कि भाजपा की कार्य प्रणाली सही नहीं होने पर लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। भाजपा की नीतियों और झूठे वादों से देश में भय का माहौल है। समाज में आपसी भाईचारा खत्म होने पर आ गया है। मौके पर अतुल शर्मा, राजेश शर्मा, ओमप्रकाश, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें