फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कांग्रेस की लूटखसोट से भाजपा को मिला मौका'

Thu, 11 Dec 2014 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीपी के संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा है कि रियासत के इतिहास की सबसे खराब सरकार देने के लिए नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस दोनों बराबर के जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन


दक्षिण कश्मीर जिले की डुरू विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को चुनाव रैली को संबोधित करते हुए मुफ्ती ने कहा कि कांग्रेस मंत्रियों ने छह साल तक लूटखसोट मचाए रखी और भाजपा को जम्मू कश्मीर में पनपने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि रियासत में सत्ता में बने रहने के लालच में कांग्रेस की स्थिति लोगों के बीच लगातार खराब होती चली गई।

उन्होंने कहा कि पिछले छह साल में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन सरकार ने आपसी निहित स्वार्थ सिद्ध करने का काम किया। गठबंधन सरकार बिना किसी न्यूनतम साझा कार्र्यक्रम के चलती रही और इस वजह से दिशाहीन रही और लोगों का भला नहीं हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, कांग्रेस हाईकमान और उसके मंत्रियों ने साल 2010 में कश्मीर में सैकड़ों युवाओं की मौत के बावजूद नेशनल कांफ्रेंस और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का साथ नहीं छोड़ा।

उन्होंने कहा कि केंद्र में रही यूपीए सरकार की नाकामियों की वजह से भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से पनपते देख कांग्रेस ने अफजल गुरु को फांसी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता यह कहते घूम रहे हैं कि कोई भी सरकार रियासत में कांग्रेस के बिना नहीं बन सकती।

मुफ्ती ने कहा कि रियासत के लोग कांग्रेस के गेम प्लान को समझ चुके हैं और वह पीडीपी को पूर्ण बहुमत से जिताएंगे। मुफ्ती ने कहा कि पीडीपी की सरकार जन आकांक्षाओं पर खरा उतरेगी। इससे पूर्व मुफ्ती ने बिजबिहाड़ा और अनंतनाग विधानसभा क्षेत्रों में प्रतिनिधिमंडलों से मिलकर उन्हें पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें