फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज का बयान, पाकिस्तान जो कह रहा मान लेना चाहिए; बातचीत बहुत जरूरी

Mon, 28 Apr 2025 08:48 PM IST
विकास कुमार एएनआई, नई दिल्ली

सार

भारत और पाकिस्तान पड़ोसी हैं और दोनों देशों के बीच बातचीत के अलावा कुछ भी काम नहीं करेगा। अगर पाकिस्तान कहता है कि वह इसमें शामिल नहीं है, तो हमें अभी के लिए उस तर्क को स्वीकार कर लेना चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज का बयान सामने आया है। उन्होंने इस घटना को दुखद और अस्वीकार्य बताया। साथ ही कहा कि हर भारतीय को प्रधानमंत्री द्वारा अपनाई गई लाइन को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान पड़ोसी हैं और दोनों देशों के बीच बातचीत के अलावा कुछ भी काम नहीं करेगा। अगर पाकिस्तान कहता है कि वह इसमें शामिल नहीं है, तो हमें अभी के लिए उस तर्क को स्वीकार कर लेना चाहिए और अपनी जांच एजेंसियों पर भरोसा करना चाहिए, जो बेहतर तरीके से जानती होंगी। भारत और पाकिस्तान के बीच जो होगा वह बातचीत से ही होगी। बातचीत और चर्चा। कोई सैन्य समाधान नहीं, कोई हथियार नहीं, कोई तलवार नहीं। मौखिक बातचीत के अलावा कुछ भी काम नहीं करेगा।

विज्ञापन
Trending Videos

पीएम मोदी कर चुके हमले पर कड़ी टिप्पणी
कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम आतंकवादी हमले पर कड़ी टिप्पणी की है। प्रधानमंत्री मोदी जो कहते हैं, उससे हमें सहमत होना चाहिए। उनका बयान हम सभी के लिए इस मुद्दे को समझने की दिशा है। प्रधानमंत्री मार्गदर्शक हैं, वे देश के नेता हैं। उन्होंने पहलगाम के बारे में बहुत मजबूती से बात की है। प्रधानमंत्री कैबिनेट के साथ मिलकर आगे की कार्रवाई तय करेंगे। हम एक लोकतांत्रिक देश हैं, यहां कैबिनेट प्रणाली है। कैबिनेट जो भी फैसला करेगी, प्रधानमंत्री वही करेंगे। इस बारे में उन्हें बेहतर जानकारी है।
विज्ञापन

हमें इतना आगे नहीं जाना चाहिए
पानी रोकने जाने के मुद्दे पर सोज बोले, पानी को उसके प्राकृतिक मार्ग से होते हुए समुद्र में जाने दिया जाना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि भारत को इतना आगे जाना चाहिए। यह एक संधि है जो युद्धों के दौरान भी कारगर रही है। इससे भारत और पाकिस्तान दोनों को लाभ मिलता है। अगर हम पानी रोकेंगे तो पंजाब और जम्मू-कश्मीर डूब जाएंगे। पानी को अपने रास्ते से समुद्र में जाने देना चाहिए। मुझे लगता है कि हमें इतना आगे नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें