मंत्री मोहम्मद जमा खान ने कलाकारों को किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
मंत्री मोहम्मद जमा खान ने कलाकारों को किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में लोक गायिका रिया चौबे, ढून मून राजा रसिया, गजल गायक कुमार सत्यम और सामाजिक परिवेश पर आधारित नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पहले दिन तनुश्री यादव, स्वाती मिश्रा और डिंपल भूमि जैसी कलाकारों ने अपने गायन से समां बांधा था।
जल्द शुरू किया जाएगा रोपवे निर्माण
मंत्री जमा खान ने कार्यक्रम को संबोधित कर कहा कि मां मुंडेश्वरी धाम का ऐतिहासिक महत्व है और यहां विकास कार्य लगातार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुंडेश्वरी धाम तक यात्रियों की सुविधा के लिए रोपवे निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। मंत्री ने इस सफल आयोजन के लिए आयोजकों और उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कैमूर जिले के विकास को लेकर विशेष रुचि रखते हैं।