फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JK: आतंकवादियों ने बदली रणनीति, ऐसे में पश्चिमी कमान से उत्तरी कमान को सौंपा जाए जम्मू संभाग- कर्ण सिंह

Wed, 17 Jul 2024 03:48 PM IST
गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कर्ण सिंह ने कहा कि वर्षों से आतंकवादी कश्मीर घाटी में अपनी वारदातों को अंजाम देते रहे हैं। बड़ी मुश्किल और हिम्मत के साथ उन्हें काबू में किया गया...ऐसा लगता है कि अब उन्होंने जम्मू पर ध्यान केंद्रित करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. कर्ण सिंह - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग में आतंकी हमलों की हालिया घटनाओं पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. कर्ण सिंह ने बुधवार को कहा कि यह गंभीर चिंता का विषय है कि आतंकवादियों ने अब जम्मू पर ध्यान केंद्रित करना शुरू कर दिया है। दहशतगर्दों ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। ऐसे में जम्मू संभाग को सेना की पश्चिमी कमान से नगरोटा स्थित उत्तरी कमान को सौंपा जाना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'वर्षों से आतंकवादी कश्मीर घाटी में अपनी वारदातों को अंजाम देते रहे हैं। बड़ी मुश्किल और हिम्मत के साथ उन्हें काबू में किया गया...ऐसा लगता है कि अब उन्होंने जम्मू पर ध्यान केंद्रित करना शुरू कर दिया है।'

उन्होंने कहा, 'पिछले 6 महीनों में हमने अपने कई जवानों और लोगों को खोया है... यह बहुत गंभीर मामला है... इसका मतलब है कि प्रशासन का स्थिति पर पूरा नियंत्रण नहीं है। ऐसा नहीं होना चाहिए... मेरा एक सुझाव है कि सेना का जम्मू डिवीजन हमेशा से उधमपुर यानी उत्तरी कमान के साथ रहा है।'
विज्ञापन


कुछ साल पहले इसे अलग करके पश्चिमी कमान से जोड़ दिया गया था, जो जम्मू से काफी दूर है... मैं कोई विशेषज्ञ नहीं हूं, लेकिन मुझे लगता है कि अगर इसे फिर से नगरोटा लाया जाता है, तो यह एक ही इकाई होगी।'

जम्मू संभाग के डोडा जिले में सोमवार रात आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान एक अधिकारी समेत चार भारतीय सेना के जवान बलिदान हो गए। इसके बाद गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार रात एक बार डोडा में मुठभेड़ हुई। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। आतंकियों की तलाश की जा रही है।

इससे पहले सोमवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रियासी जिले में एक आतंकवादी ठिकाने से पुराने जंग लगे हथियार और गोला-बारूद बरामद किए। अधिकारियों के अनुसार, बरामद सामान में एके-47 के 30 राउंड, एके-47 राइफल की एक मैगजीन और एक एचई-36 हैंड ग्रेनेड शामिल हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें