फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: विधानसभा में हार के डर से भाजपा ने उपराज्यपाल को सौंपी और अधिक शक्तियां- भरत सिंह सोलंकी

Wed, 17 Jul 2024 05:50 PM IST
गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

भरत सिंह सोलंकी ने कहा कि आतंकवाद पर नकेल कसने के लिए भाजपा पूरी तरह से विफल रही है। भाजपा के सभी दावे खोखले साबित हुए हैं। जम्मू संभाग में आतंकवाद फिर पनप रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता भरतसिंह सौलंकी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर कांग्रेस के प्रभारी भरत सिंह सोलंकी ने बुधवार कहा कि भाजपा प्रदेश में सत्ता बनाए रखने के लिए सभी हथकंडे अपना रही है। भाजपा जानती है कि प्रदेश विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा। इसलिए उपराज्यपाल को और अधिक दी गई हैं, ताकि राज बना रहे।

विज्ञापन


सोलंकी ने कहा कि आतंकवाद पर नकेल कसने के लिए भाजपा पूरी तरह से विफल रही है। भाजपा के सभी दावे खोखले साबित हुए हैं। जम्मू संभाग में आतंकवाद फिर पनप रहा है। भाजपा चाहती है कि वह चुनाव जीते या ना जीते लेकिन सत्ता में रहे इसलिए उसने उपराज्यपाल को अतिरिक्त शक्तियां दे दी हैं, जिससे अन्य दल विधानसभा में पहुंचकर भी शक्तिहीन रहेंगे। कांग्रेस विभिन्न मुद्दों को लेकर वीरवार से राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन करेगी और जनता के बीच भाजपा की गलत नीतियों को उजागर करेगी।

उन्होंने कहा कि 'हम प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री के बयानों पर विश्वास करते थे कि वे सामान्य स्थिति लाएंगे, मुद्दों का समाधान करेंगे, कश्मीर में लोगों को सशक्त बनाएंगे। लेकिन यह देखा गया कि उल्टा चक्र चल रहा था, आतंकवादी गतिविधियां बढ़ गईं, नागरिक मारे गए। सामान्य स्थिति तभी आएगी जब लोगों का शासन होगा, राज्य का दर्जा होगा। वे (भाजपा) जानते हैं कि वे चुनाव हार जाएंगे और इसीलिए उन्होंने एलजी की शक्ति बढ़ा दी है, वे किसी भी तरह जम्मू-कश्मीर में सत्ता बनाए रखना चाहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें