फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आतंकी हमलों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

- भाजपा सरकार और पाकिस्तान के खिलाफ की नारेबाजी
- प्रदर्शनकारियों की पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में निरंतर हो रहे आतंकी हमलों के विरोध में वीरवार को प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शहीदी चौक स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार पर आतंकवाद पर नकेल कसने में विफल रहने का आरोप लगाया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को आगे जाने से रोकने पर उनकी पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी हुई।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष विकार रसूल वानी ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से आतंकवाद फिर पनप रहा है। जम्मू क्षेत्र में लगातार हमलों से बिगड़ रही स्थिति चिंताजनक है। सरकार को श्री अमरनाथ यात्रा और आगामी विधानसभा चुनाव समय पर सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए। आतंकी हमलों के कारण लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सामान्य हालात की बात कह सरकार बहादुर जवानों के बलिदान की कीमत पर खोखले दावे कर रही है। सरकार देश को गुमराह कर रही है। पार्टी नेताओं ने कठुआ हमले में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों को नमन किया तथा उनके परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। प्रदर्शनकारियों को आगे जाने से रोकने के लिए पुलिस ने शहीदी चौक से थोड़ा आगे बैरिकेड लगाए हुए थे। प्रदर्शन में कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला, मूला राम, रवींद्र शर्मा, योगेश साहनी, टीएस बाजवा, मनमोहन सिंह, उदय सिंह चिब, कांता भान, रिकी डलोत्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें