फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू में कांग्रेस मुख्यालय का नाम बदलकर राजीव भवन रखा

विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी मुख्यालय का नाम राजीव भवन रखे जाने के बाद सभा को संबोधित करके प्रदेश अध्यक्ष ता - फोटो : credit
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने मंगलवार को शहीदी चौक स्थित नवीनीकृत पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करते हुए नामकरण राजीव भवन किया। इसे 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की शहादत दिवस से पूर्व श्रद्धांजलि बताया।
विज्ञापन

कर्रा ने संसदीय दल की अध्यक्षा सोनिया गांधी का संदेश पढ़ा, जिसमें पार्टी कार्यालय का नाम राजीव भवन रखने के कदम की सराहना की गई थी। कहा कि यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र के लिए सेवा और बलिदान की प्रेरणा मिलेगी। सभा को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रमन भल्ला, पूर्व सांसद चौधरी लाल सिंह, पूर्व मंत्री मूला राम, मुख्य प्रवक्ता रविंदर शर्मा, जिलाध्यक्ष जम्मू शहरी योगेश साहनी और पूर्व विधायक इंदु पवार ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें