पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह
- फोटो : file photo
कांग्रेस ने कश्मीर पर नीति तय तय करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय कमेटी गठित की है। यह नौ सदस्यीय कमेटी कश्मीर के वर्तमान हालात की समीक्षा कर पार्टी की भूमिका के लिए नीति दस्तावेज तैयार करेगी।
पालिसी प्लानिंग कमेटी में डा. कर्ण सिंह, पी चिदंबरम, गुलाम नबी आजाद, जम्मू कश्मीर प्रभारी अंबिका सोनी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर, कांग्रेस के विधायक दल के नेता रिगजिन जोरा समेत तारिक हमीद कर्रा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा को शामिल किया गया है।
कमेटी की अनुशंसा पर कांग्रेस आलाकमान कश्मीर पर दीर्घकालिक नीति तय करेगा। वर्तमान सियासत पर भी कमेटी नीति बनाएगी। कश्मीर में कांग्रेस फिलहाल नेशनल कांफ्रेंस के साथ है। पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की सरकार में सहयोगी दल के रूप में मंत्रिमंडल में शामिल रही थी।