फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी टास्क फोर्स ने जम्मू-कश्मीर में कोरोना का हाल जाना

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गुलाम नबी आजाद की अध्यक्षता वाली आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कोविड टास्क फोर्स ने बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष जीए मीर से वर्चुअल बैठक कर जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण की वर्ततान स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन

मीर ने टास्क फोर्स के पदाधिकारियों को बताया कि प्रदेश कांग्रेस कोविड मरीजों व जरूरतमंद लोगों की मुश्किल घड़ी में हर संभव मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हर वर्ग के लिए पूरी तरह निशुल्क टीकाकरण की जरूरत है। इसके अलावा टीकाकरण अभियान को तेज गति से चलाए जाने की जरूरत है, ताकि लोगों की जिंदगियों को बचाया जा सका। उन्होंने कहा कि कोरोना कर्फ्यू की वजह से जिन लोगों खासतौर से गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत करने वाले लोगों को नुकसान हुआ है, उन्हें सरकार को राहत सहायता उपलब्ध करवानी चाहिए। कोविड टास्क फोर्स में कांग्रेस के वरिश्ठ नेताओं में अंबिका सोनी, केसी वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी, पवन कुमार बंसल, जयराम रमेश भी शामिल रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें