कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जोजिला दर्रा सुरंग परियोजना संबंधी ठेका मामले में कथित भ्रष्टाचार के आरोप में तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है।
पार्टी का कहना है कि इस सुरंग परियोजना का 10,050 करोड़ रुपये का ठेका आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड को देना ‘उच्च स्तर पर भ्रष्टाचार का स्पष्ट मामला’ था।
पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में कहा कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय देख रहे गडकरी ने इस ठेके को देने में कथित रूप से सीवीसी के दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया है।