फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: आजाद, शमशेर, फैयाज, लावे राज्यसभा पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा-पीडीपी पर नेकां-कांग्रेस गठबंधन भारी पड़ा। कांग्रेस उम्मीदवार गुलाम नबी आजाद ने राज्यसभा की चौथी सीट के मुकाबले में भाजपा के उम्मीदवार चंद्रमोहन शर्मा को दो वाट से हरा दिया।
विज्ञापन


आजाद की जीत में निर्दलीय विधायक इंजीनियर अब्दुल रशीद और मोहम्मद हकीम यासीन तारण हार साबित हुए। सीपीआई के विधायक मोहम्मद यूसुफ तारिगामी ने भी आजाद के पक्ष में वोट किया।

हालांकि, पीडीपी के दोनों उम्मीदवार राज्यसभा चुनाव जीत गए, पर भाजपा के खाते सिर्फ एक ही सीट आई। पीडीपी उम्मीदवार मीर मोहम्मद फैयाज और नजीर अहमद लावे के अलावा भाजपा के उम्मीदवार शमशेर सिंह मन्हास भी राज्यसभा के लिए चुन लिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन

भाजपा-पीडीपी पर नेकां-कांग्रेस गठबंधन भारी पड़ा

भाजपा ने पीडीपी के साथ मिलकर राज्यसभा चुनाव लड़ा, जबकि कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस ने गठबंधन में चुनाव लड़ा। चुनाव में चौथी सीट पर निर्दलीय विधायकों की अहम भूमिका रही। गुलाम नबी आजाद को पार्टी के 12 विधायकों के अलावा नेकां के 15 और तीन निर्दलीय विधायकों के वोट मिलने से 30 वोट हासिल हुए।

जबकि उनके मुकाबले में चुनाव लड़ रहे भाजपा के चंद्र मोहन शर्मा को 28 वोट मिले। जबकि पीडीपी उम्मीदवार नजीर अहमद लावे 29 वोटों के साथ जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। पीडीपी उम्मीदवार मीर मोहम्मद फैयाज ने 56 वोट हासिल कर नेकां के सज्जाद अहमद किचलू को हराया। किचलू को 29 वोट हासिल हुए।

इस सीट पर निर्दलीय पवन गुप्ता और इंजीनियर अब्दुल रशीद ने वोट नहीं किया। भाजपा के शमशेर सिंह मन्हास ने नेशनल कांफ्रेंस के नासिर असलम वानी को हाराया। मन्हास को 57 और नासिर असलम वानी को 29 वोट हासिल हुए। इस सीट पर निर्दलीय अब्दुल इंजीनियर रशीद ने वोट नहीं किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें