सलमान खान को ट्रायल कोर्ट की ओर से पांच साल की सजा सुनाए जाने से उनकी फिल्म बजरंगी भाई जान की शूटिंग भी अटक गई है। फिल्म की शूटिंग यूनिट इस समय कश्मीर में है।
विज्ञापन
सलमान दो दिन पहले ही हिट एंड रन मामले में कोर्ट में पेश होने के लिए कश्मीर से ही रवाना हुए थे। 75 करोड़ रुपये बजट वाली इस फिल्म में करीना कपूर उनके साथ लीड रोल में हैं।