दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग में दो आतंकियों ने बैंक पर हमला कर सीआरपीएफ जवान से रायफल लूटने की कोशिश की। इस दौरान एक आतंकी को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। आतंकियों की ओर से चलाई गई गोली से सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है।
पकड़े गए आतंकी के कबुलनामे का एक वीडियो सामने आया है। आतंकी ने बताया कि उसका नाम मुनीब है और उसे धमका कर हथियार लूटने को कहा गया। अन्य आतंकियों ने उसे धमकी दी है की अगर वो सुरक्षाबलों से हथियार नहीं लूटेगा तो उसे गोली मार दी जाएगी। हथियार लूटने पर पैसे मिलने की बात भी उसने कबूल की।
वहीं दूसरी आतंकी की पहचान राजा निवासी बिशपोरा के रूप में की गई है। आतंकी ने अपने कबूलनामें में बताया कि उसे पिस्टल चलानी नहीं आती और न ही उसे ट्रेनिंग ली है।