जम्मू। शेर-ए-कश्मीर भवन जम्मू में बुधवार को कार्यक्रम में शेक-ए-कश्मीर शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की 39वी पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। पार्टी नेताओं ने भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव की विरासत को बनाए रखने का संकल्प लिया।
संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र राणा ने कहा कि शेख अब्दुल्ला धर्मनिरपेक्ष और प्रगतिशील दृष्टिकोण पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेंगे। वह विशेषरूप से समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए काम करते रहे। पूर्व मंत्री अजय कुमार सडोत्रा ने कहा कि सभी के लिए प्रगति और समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए अब्दुल्ला ने अहम योगदान दिया। कार्यक्रम में रतन लाल गुप्ता, सैय्यद मुश्ताक अहमद बुखारी, राम पाल, एजाज खान, अब्दुल गनी मलिक, शेख बशीर आदि ने विचार रखे।