फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्थपितों ने पूरे राहत पैकेज देने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। भारत-पाकिस्तान के बीच 1965 व 1971 में हुए युद्ध में विस्थापित हुए परिवारों ने केंद्र सरकार से मांग उठाई है कि उन्हें पूरा राहत पैकेज दिया जाए।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच दर्शन चौधरी, राम कृष्ण, बलवीर चौधरी आदि ने बताया कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार के समय विस्थपितों को 25 लाख का पैकेज देने की मांग रखी थी। कांग्रेस सरकार ने इस पर अपनी मुहर भी लगाई। अब केंद्र में भाजपा की सरकार ने विस्थपितों को साढे़ पांच लाख की राहत पैकेज देकर आंसू पोंछ दिए हैं। उनका कहना था कि जब दोनों देशों के बीच युद्ध हुए थे तो वे लोग केवल अपने परिवार ही बचा कर लाए थे। सारा सामान घर पर ही रह गया। तब भी सरकार की ओर से कोई उचित सहायता नहीं दी गई। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग उठाई है कि उन्हें 25 लाख का एक मुश्त राहत पैकेज दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें