फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के डॉक्टरों ने महिलाओं कैंसर से बचाव की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ की पंचायत सैंथ के गांव घरड के मध्य विद्यालय में वीरवार को को सेना की तरफ से विश्व कैंसर दिवस की पूर्व संध्या पर जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में सीमावर्ती गांवों की 132 महिलाओं ने भाग लिया। उन्हें विभिन्न प्रकार के कैंसर के बारे में और इसकी रोकथाम और समय पर पहचान और उपचार के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

महिलाओं को जागरूक करने के लिए सेना की एक महिला डॉक्टर ने सेवा दी। महिलाओं को बताया गया कि कैंसर घातक बीमारी है। इसके लक्षण पहचान और इलाज है। अगर समय रहते पहचान हो जाए तो इलाज हो सकता है। महिलाओं ने महिला डॉकटर की तरफ से कैंसर पर किए जा रहे प्रचार को अच्छी तरह से और ईमानदारी से सुना और कैंसर के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हासिल करने के लिए डॉक्टर से सवाल भी किए। जिनको डाक्टर ने भी अच्छी तरह से सुना और महिलाओं को समझाया। सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों ने सेना के इस प्रयास को बहुत सराहा है।
स्वस्थ रहने को नशे से रहें दूर
विजयपुर। सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल जख में वीरवार को विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य, स्वास्थ्य विभाग की टीम और एनसीसी अधिकारी गुलशन शर्मा आदि मौजूद रहे। डॉक्टरों ने बताया कि कैंसर जानलेवा बीमारी है। इसलिए इसका पूरा ध्यान रखना चाहिए और स्वस्थ रहने के लिए नशे से दूर रहना चाहिए। क्योंकि इससे कैंसर फैलता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें