आरएस पुरा। आरएस पुरा व सुचेतगढ़ का एक प्रतिनिधिमंडल जम्मू-कश्मीर किसान कांग्रेस के चेयरमैन और पूर्व मंत्री चौ. गारू राम से सोमवार को मिला। किसानों की बारिश और ओलावृष्टि से नष्ट हुई धान की फसल का मुआवजा शीघ्र मुहैया कराने की मांग की।
पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रशासन ने प्रति कनाल 675 रुपये मंजूर किए हैं। जो पंजाब सरकार के मुकाबले कम हैं। पंजाब सरकार की ओर से 17000 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा स्वीकृत किया है। इसके बावजूद तय किया गया मुआवजा किसानों को नहीं मिल रहा। इसके चलते किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एलजी मनोज सिन्हा से मुआवजा बढ़ाने और राशि तत्काल ही खाते में डाली जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके। आरएस पुरा की बासमती दुनियाभर में अपनी खुशबू के लिए प्रसिद्ध होने पर किसानों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से किसानों की फसलों का बीमा किए जाने के लिए कहा जाता रहा। इसके बावजूद भी किसानों की अनदेखी की जा रही है।
इस दौरान जंग बहादुर मन्हास व सतपाल मंडी, सेवा राम, रमणीक सिंह, पुरुषोत्तम कुमार नंबरदार, राजकुमार, रमन कुमार, बचन सिंह सहित अन्य किसान मौजूद थे।