फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिफ्यूजी परिवार को जारी की जाए मुआवजे की दूसरी किस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ में सोमवार को छंब कैंप रिफ्यूजियों की तरफ से एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता छंब कैंप रिफ्यूजी 1971 एक्शन कमेटी के प्रधान सेवानिवृत्त हेडमास्टर रामलाल शर्मा की तरफ से की गई। बैठक में उपस्थित रिफ्यूजी परिवारों ने केंद्र सरकार की तरफ से राहत पैकेज में से दूसरी किस्त जल्द जारी करने की मांग की। कहा कि सरकार की तरफ से जो हमें पहली किस्त दी गई, हम उसकी सराहना करते हैं।
विज्ञापन

सरकार ने हमें पहली किस्त देकर हमारा दिल जीत लिया है। कैंप रिफ्यूजी परिवारों ने कहा कि हम वर्षों से केंद्र की पूर्व सरकार से मदद की आस लगाए बैठे थे, लेकिन मोदी सरकार ने हमारी समस्या को समझा।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे छंब कैं प रिफ्यूजी 1971 एक्शन कमेटी के प्रधान राम लाल शर्मा ने कहा कि छंब कैंप रिफ्यूजी परिवारों की कुल संख्या 212 है। जो गांव खौड़ कैंप में जीवन बिता रहे हैं, और जिनमें से 60 परिवार ऐसे हैं जिनके पास जमीन का एक मरला तक नहीं है। या जमीन की कमी है। राम लाल शर्मा ने कहा कि कुछ परिवार ऐसे हैं, जिनको सरकार ने जमीन तो अलाट कर दी, लेकिन कब्जा नहीं दिलाया। उन परिवारों को प्रति कनाल के हिसाब से जमीन के मुआवजे के तौर पर राशि जारी कर सहायता सरकार करे। उन्होंने कहा कि 25 हजार रुपये प्रति कनाल के हिसाब से जो प्रस्ताव राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को भेजा था। उसको जल्द अमलीजामा पहना कर हमारी सहायता की जाए। बैठक के दौरान विजय कुमार, राम पाल, इशर दास, सतीश कुमार शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें