फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोपियां में आतंक की नर्सरी बने धार्मिक स्कूल के तीन शिक्षक पीएसए में गिरफ्तार

Mon, 12 Oct 2020 09:54 PM IST
Mohit Mudgal संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

आतंक की नर्सरी बने शोपियां के एक धार्मिक स्कूल के पूर्व छात्रों के आतंकी गतिविधियों में संलग्न पाए जाने के बाद पुलिस ने सोमवार को तीन शिक्षकों को सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम(पीएसए) के तहत गिरफ्तार कर लिया। इन शिक्षकों में मोहम्मद यूसुफ  वानी, अब्दुल अहद भट और अब्दुल रऊफ भट शामिल हैं।

विज्ञापन


आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने श्रीनगर में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान सोमवार को कहा कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां में इमाम साहिब स्थित सिराजुल -उल इमाम साहब नामक स्कूल का प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी संगठन से संबद्ध है। उन्होंने कहा कि तीनों को विध्वंसक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पांच से छह स्कूल शिक्षक अभी निगरानी में हैं, और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने के बारे में उनके आचरण की जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि सिराजुल अलोम स्कूल सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर उस समय आया जब यह पता लगा कि उसेक 13 पूर्व छात्र आतंकी गतिविधियों में शामिल हैं। इसमें पुलवामा हमले का आरोपी सज्जाद भट और जुबैर नेगरू के अलावा 13 पूर्व छात्रों की सूची में हिजबुल मुजाहिदीन का नाजिर नजीम डार और एजाज अहमद भी शामिल हैं। इसमें से कुछ आतंकी मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल पर भी कार्रवाई संभव
आईजीपी ने कहा, अभी हम व्यक्तियों के खिलाफ  कार्रवाई कर रहे हैं और अगर जरूरत पड़ी तो हम स्कूल के खिलाफ  कार्रवाई करेंगे।

दो साल तक किसी को रख सकते हैं हिरासत में
पीएसए (सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम) के तहत पुलिस बिना किसी मुकदमे के दो साल तक किसी भी व्यक्ति को हिरासत में रख सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें