फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल आयुक्त ने कहा: जम्मू की महत्वाकांक्षी सीवरेज परियोजनाओं को समय पर पूरा करें, काम धीमे करने पर ठेकेदार पर लगाया जुर्माना 

Sun, 21 Nov 2021 01:48 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

मंडल आयुक्त राघव लंगर ने शनिवार को जम्मू शहर के लिए प्रस्तावित विभिन्न सीवरेज परियोजनाओं और नए संयंत्रों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसियों को समय रहते परियोजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जम्मू में अधिकारियों के साथ बैठक करते आयुक्त राघव लंगर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडल आयुक्त राघव लंगर ने शनिवार को जम्मू शहर के लिए प्रस्तावित विभिन्न सीवरेज परियोजनाओं और नए संयंत्रों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसियों को समय रहते परियोजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही घरों की संख्या, अपशिष्ट की मात्रा और टैप किए जाने वाले नालों के संबंध में लक्ष्यों को वर्गीकृत करने सहित सीवरेज परियोजना को समय रहते पूरा करने को कहा, ताकि तवी को सीवरेज से बचाया जा सके। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि तवी नदी के दाहिने किनारे को लगभग 40 फीसदी सीवरेज लाइनों से जोड़ा गया है और शेष के लिए परियोजनाएं तैयार की जा रही हैं। जम्मू पूर्व, पश्चिम क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में दाहिने किनारे पर कुल 293 किलोमीटर सीवरेज नेटवर्क बिछाने के साथ ही 55 हजार घरों को जोड़ा गया है।

दाहिने किनारे पर तवी नदी में 13 नाले गिर रहे हैं और उन्हें पूरी तरह से टैप करने के लिए 500 करोड़ की आवश्यकता होगी। भगवती नगर में 67 एमएलडी क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाए गए हैं। मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को शहर में वर्तमान में जारी सीवेज उपचार संयंत्रों के दैनिक प्रवाह-बहिर्वाह और बिजली खपत की रिपोर्ट मांगी।
विज्ञापन


उन्होंने 15 दिन में सर्कुलर रोड को पूरी तरह से नया रूप देने का भी निर्देश दिया। इस दौरान कहा कि चार एमएलडी एसटीपी पर काम पूरा होगा, लेकिन छह सीवरेज नेटवर्क पर काम काफी धीमा है। इस पर मंडलायुक्त ने ठेकेदार पर पेनाल्टी लगाने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें